चाईबासा, अगस्त 15 -- चाईबासा, संवाददाता। महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा 'सेल्फी विद तिरंगा' अभियान चलाया गया तथा तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्या डॉ. अंजना खलखो ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को तिरंगे का सम्मान करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छात्राओं न...