महिला कॉलेज चाईबासा में छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा। नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत महिला कॉलेज चाईबासा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं व प्राध्यापकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर विकास मिश्रा ने कहा नशा जिंदगी का अंत है। डॉ. अर्पित सुमन ने कहा युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूर रहकर ही एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। डॉ. सुचिता बाड़ा ने कहा अपने आस-पास के लोगों और युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में बताएं। मौके पर प्रभारी प्राचार्या विकास मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता बाड़ा, प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह सहित बीएड सेमेस्टर-1 की छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज चाईबासा में छात्राओं ने ली नशामुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.