चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। जिसमें लगभग 80 ग्रामीणों ने बेसिक स्वास्थ्य जाँच कराई। जाँच में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हेमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएँ मुहैया कराई गईं। कैंप में स्वच्छता और स्वास्थ्य के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सहयोग से मेडिकल चेकअप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानकी दलपत देवगम उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके। कार्यक्रम में एनएसएस वॉलंटियर्स के अलावा महिला कॉलेज के प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह और मदन मोहन मिश्रा भी शामिल...