गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह। आरके महिला महाविद्यालय गिरिडीह की 35 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर सकुशल वापस लौटीं। देवघर कॉलेज, देवघर में 36 झारखंड बीएन एनसीसी धनबाद द्वारा सीएटीसी-वी युवा आपदा मित्र स्कीम शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन से जुड़ा व्यावहारिक ज्ञान देकर प्रोत्साहित किया। एसडीआरएफ की टीम ने भूकंप, आग लगने, बाढ़, सड़क दुर्घटना, सांप काटने, लू लगने जैसी आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। कैडेट्स को भार उठाना और स्थिर करना, रक्त स्राव नियंत्रण, घाव की देखभाल, रस्सी और बचाव की गांठें बांधना, प्राथमिक उपचार, सीपीआर समेत कई जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज प्रशासन के लिए होती है सबसे बड़ी ताकत : उपायुक्त...