पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। योध सिंह नामधारी कॉलेज की छात्राओें ने गास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत बुधवार को छात्राएं नवाचार की खोज में मेंटर डॉ सुप्रीया सोनालिका के मार्गदर्शन में चैनपुर प्रखंड के महुगांवा पंचायत पहुंची। छात्राओं ने महुगावां और सोनपुरा गांव का दौरा कर वहां के लोगों से बात कर वहां की वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास किया। संबंधित पंचायत की मुखिया धनवंती देवी ने टीम को बताया कि महुगांवा पंचायत के तहत छह गांव आते हैं। गांव की आय का मुख्य स्रोत मजदूरी और कृषि है। गांव में एकमात्र डैम है जो सिंचाई और मछलीपालन के लिए पूरी तरह से सक्षम नहीं है। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने जोड़ पंचायत का किया भ्रमण सोनपुरवा गांव एक आदर्श ग्राम है, लेकिन इस गांव की स्थिति बहुत ही दयनीय है। शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक हर तरह से यह क...