हाजीपुर, जुलाई 31 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरई टोला जेठूई गांव निवासी सजन पासवान की पत्नी गीता देवी को करीब 3:30 महीने पहले पुलिस ने डोरी एक्ट मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिस समय गीता देवी गर्भवती थी। शुक्रवार को अचानक हाजीपुर जेल में बंद महिला कैदी को पेट में अचानक तेजी से दर्द होने लगा। इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा आनन फानन में महिला को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गीता देवी को 11 मई 2026 को डोरी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गिरफ्तारी के समय वह गर्भवती थी। प्रसव की तिथि नजदीक आने पर जेल प्रशासन द्वारा पहले भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में जांच के लिए लाय...