पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मुहल्ला में शनिवार के दिन में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गंभीर रूप से जख्मी 30 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की मौत इलाज के दौरान मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में हो गई थी। अंतिम संस्कार हैदरनगर थाना क्षेत्र की राणाडीह (पचपोखरी) गांव से शवयात्रा निकालकर देवरी घाट पर किया गया। उपस्थित लोगों ने बताया कि मौके पर मायके और ससुराल पक्ष के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। उसका 8 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी पति को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...