बहराइच, अप्रैल 2 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाली महिला की मौत के मामले में नेपाल और बहराइच की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली पुलिस उसे नेपाल ले गई। दरअसल 28 मार्च को पड़ोसी नेपाली उप महानगर पालिका के वार्ड नं 12 कोरियनपुरवा निवासिनी महिला सृजना बूढ़ा मगर आधी रात को जली हुई अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सृजना को नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सृजना का अपने पति से संबंध विच्छेद हो गया था। 4 वर्षीय पुत्र सहित वह किराए का घर लेकर नेपालगंज के रानी तालाब पर आरिफ ढपाली के साथ लिव इन मे रह रही थी। भारी संख्या में परिजनों सहित लोगों ने जुलूस निकालकर डीएम बांके को ज्ञापन दिया था।प्रथम दृष्टया बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीप...