मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मीनापुर। खानेजादपुर निवासी पार्वती देवी की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपितों को नहीं पकड़ सकी है। शुक्रवार को शर्मिला देवी के नेतृत्व में भाकपा माले की टीम पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। माले के रामबालक साहनी, वीरेंद्र पासवान और सुरेश राम ने बताया कि शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। रामबालक साहनी ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...