उरई, जनवरी 23 -- उरई। डाकोर थाना क्षेत्र में महिला के खुदकुशी करने को मायके वालों ने संदिग्ध बताया। मायके वालों के मुताबिक महिला को काफी समय से परेशान किया जा रहा था। यही नहीं इस घटना की जानकारी पति और ससुराल पक्ष द्वारा नहीं दी गई। फिलहाल मायके वालों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। डकोर थाना क्षेत्र ग्राम जैसारी निवासी वीर सिंह की पत्नी नेहा 28 वर्ष ने गुरुवार शाम को मोहाना पुल से बेतवा नदी में छलांग लगा दी थी। डूबने से महिला की मौत हो गई थी। ड्रोन से सर्चिंग के बाद चिकासी और डकोर थाना पुलिस ने महिला के शव को नदी से निकाला। मामला डकोर थाना क्षेत्र का होने की वजह से महिला के शव को उनके हवाले कर दिया गया। उधर इस घटना की जानकारी पाकर शुक्रवार को नेहा के मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसके भाई भारत सिंह निवासी ग्राम जिगनी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.