प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- इलाके के सपहाछात गांव में 10 वर्षीय बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने के मामले में मृतका के पति सहित छह पर प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया गया है। मृतका के भाई ने उसके पति का दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। उधर बेटे का अभी प्रयागराज में इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाली के सपहाछात गांव निवासी ट्रक चालक सुनील वर्मा की 31 वर्षीय पत्नी समला देवी ने शुक्रवार आधी रात अपने 10 साल के पुत्र आर्यन को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। शनिवार भोर में मायके के लोग पहुंचे और दोनों को सीएचसी पट्टी ले गए। यह भी पढ़ें- 10 साल के बेटे को जहर खिलाकर खुद भी खाया, मां की मौत-बेटा गंभीर वहां से प्रयागराज ले जाने पर समला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे आर्यन का अभी इलाज चल रहा है।मामले में मृतका के भाई...