रामपुर, मार्च 29 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में भूमि के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर रामपुर जिले के अन्य थानों में भी पांच केस दर्ज है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर कमरूद्दीन निवासी कहकशा बेगम ने तहरीर देकर कहा था कि उसके पति की छह बीघा भूमि तहसील सदर में है,जिसमें से उनके पति ने चार बीघा भूमि नासिर खां को बेच दी थी। मगर उस बेची गई भूमि के 27 लाख रूपए लेने रह गए थे। जिस पर नासिर ने जल्द रूपए देने का वादा किया था मगर इस बीच महिला के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने रूपए देने से इंकार कर दिया था। बाद में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नासिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक ने बताया कि शनिवार को आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके...