औरंगाबाद, मई 21 -- । मुफस्सिल थाना के क्षेत्र में महिला के साथ हुई क्रूर हिंसा के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अंजली कुमारी के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 जून 2025 को नगर थाना के मुर्गी बिगहा निवासी कबीर ठाकुर के साथ हुई थी। पति नशा का सेवन करता है और अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देता है। 19 अप्रैल को पति नशा करके आया और पैसों की मांग की। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। इस मारपीट में उसकी ननद भी शामिल थी। महिला ने बताया कि लोहे के औजार से भी उसके साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- व्यवसायी को घेरकर मारपीट, केस दर्ज इसकी वजह से उसके चार माह के गर्भस्थ शिशु की जान चली गई। इसके अलावा भी उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। घायल महिला का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध मे...