पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कटिहार निवासी पीड़िता 12 मई को दिन के करीब दो बजे अंदेली चौक आयी आयी थी। उसे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा निवासी रौनक ठाकुर नामक व्यक्ति ने फोन कर बुलाया था। रात करीब आठ बजे रौनक ने पुनः फोन कर उसे अंदेली चौक पर रुकने को कहा। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे रौनक ठाकुर एक सिल्वर रंग की कार से वहां पहुंचा। यह भी पढ़ें- किशोरी से गैंगरेप, तीन गिरफ्तारघटना का विवरण गाड़ी में उसके साथ ब्रह्मपुर निवासी मो. मुन्ना और महेंद्रपुर निवासी मो. सिराज भी सवार थे। पीड़िता को बहला-फुसलाकर गौरा मोड़ स्कूल के सामने स्थित एक गैरेज में ले जाया गया। वहां तीनों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध के बावजूद रौनक...