देवघर, नवम्बर 10 -- जसीडीह,प्रतिनिधि।जसीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पीड़िता रकीना खातून ने बताया कि दो नवंबर की शाम वह अपने घर पर काम कर रही थी, तभी गंगटी गांव निवासी सरफराज अंसारी, चांदनी खातून, कलीमुद्दीन अंसारी, इमरोज अंसारी, इरफान अंसारी, नसीरुद्दीन अंसारी, मुसरकुन बीबी और पगला अंसारी जबरन घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और गले से चांदी की चेन छीन ली। इसके साथ ही घर में रखे लगभग पांच हजार रुपए नकद भी उठा लिए। इस दौरान आरोपितों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया। संबंधित मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.