जहानाबाद, मई 23 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के खजूरबाना गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सुकेश्वरी देवी घायल हो गई। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस मामले में घायल महिला के आवेदन पर बंगाली यादव सहित सात लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...