रामपुर, जून 21 -- क्षेत्र की एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में केमरी पुलिस ने अजय और मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम जिवाई जदीद निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि आरोपियों ने पुरानी बातों को लेकर उसके और बहन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...