अररिया, मार्च 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआकोह पंचायत के नमुआ वार्ड संख्या एक में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। घायल महिला को पीएचसी कुर्साकांटा लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। पीड़ित महिला संगीता देवी के पति संजीव सदा ने छह लोगों के विरुद्ध बरदाहा थाना में केस दर्ज कराया है। घटना 24 मार्च की बताई जाती है। थाना में आवेदन विलंब से देने का कारण इलाज बताया गया है। संजीव सदा ने बताया कि दिनांक 24 मार्च की रात वे लोग अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात में करीब 11 बजे छुतहरु सदा, विजय सदा, शंकर सदा, नीलम देवी, मीरा देवी, रुकिया देवी लाठी डंडा से लैश एकजूट होकर मेरे आंगन में प्रवेश कर गया और मेरे पुत्र कर्ण कुमार को बाहर नि...