रामपुर, मई 29 -- रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के बकैनिया निवासी सुनीता ने शिकायत पत्र देकर कहा कि 25 मई की शाम वह पशुओं के लिए भूसा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गावं के ही अर्जुन ने शराब के नशे में गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...