रामपुर, जून 3 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के अहरौला निवासी सुमन के घर के पास में बने देवी स्थान पर कुछ लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गईं। शोर मचाने पर सभी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने शीला,कृष्णपाल और बसंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...