भदोही, मई 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बदरी, इब्राहिमपुर गांव में महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर प्रकरण की जांच शुरू की है। उक्त गांव निवासी रमेश कुमार मिश्रा की पत्नी कमला देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके पति और परिवार के लोग मुम्बई रहते हैं। वह पढ़ाई लिखाई के लिए बहू और बच्चों को लेकर ज्ञानपुर रहती हैं। 29 अप्रैल को बदरी स्थित अपने घर आई थी। घर पहुंचते ही संतोष कुमार गाली देने लगा मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके परिवार के लोग आए दिन धमकी देते हैं। उनकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस संतोष और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...