मुरादाबाद, मई 2 -- सिविल लाइंस थाना के कैंप चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने दो लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि 24 अप्रैल को बच्चों के स्कूल से घर लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में दारा अली और गुलहसन मिले और पीड़िता को रोक लिया। दोनों पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसे खींच कर अपने घर में ले गए। आरोपी दारा अली ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...