महोबा, मार्च 13 -- महोबा, संवाददाता। बाजार में सब्जी बेच रही एक महिला को दो तांत्रिको ने डराकर जादू-टोना करने का नाटक किया और छड़ी मारते ही वह अचेत होकर गिर पड़ी। मौके पर जुटी भीड़ ने एक आरोपी की पिटाई कर दी और इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना से लोगों में हड़कंप मचा रहा। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के नरेडी गांव निवासी कल्लू अपनी पत्नी रमा के साथ मुख्यालय में रहकर मजदूरी करता है। रमा घर चलाने में मदद के लिए पान मंडी में सब्जी बेचती है। बताया गया कि मंडी में काम के दौरान झोला टांगे दो युवक रमा के पास पहुंचे और भीख मांगने लगे। जब महिला ने पैसे देने से मना किया तो दोनों कथित बाबाओं ने उसे डराना शुरू कर दिया और कहा कि उसके साथ अनर्थ होने वाला है। महिला को मानसिक रूप से भयभ...