समस्तीपुर, मार्च 8 -- बिथान। बिथान थाना क्षेत्र के सखवा निवासी द्रोपती देवी ने गांव के कुछ युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने,जातिसूचक गाली देने तथा कपड़े फाड़ देने का आरोप लगाते हुए बिथान थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर पर थीं। उसी समय बल्लहपुर के निवासी आशिक कुमार, प्रशांत कुमार, हरीशंकर कुमार और सौरभ कुमार अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और अचानक लप्पड़-थप्पड़ व लात-घूंसे से मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके गोतनी व देवर के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। व...