देवघर, मार्च 9 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक महिला ने थाना में आवेदन देकर दो के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट कर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घटना 6 मार्च की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गए प्राथमिकी में जिक्र है कि अन्नय द्वारी, बेलू द्वारा ने अक्सर रास्ते, बाजार और घर के आसपास महिला को अकेला देखकर अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणियां करते है। प्राथमिकी के अनुसार दोनों आरोपियों ने महिला के घर के समीप पहुंचकर गाली-गलौज और छेड़खानी शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी महिला को होने पर उन्होने हो हल्ला करने लगी । मामले की सूचना पाकर महिला के पति मौके पर पहुंचे। घटना का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसपर भी मारपीट कर दिया । पुलिस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.