फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- खेत पर जाती महिला के साथ गांव के युवकों ने पकड़कर छेड़खानी की। जब महिला किसी तरह बचकर घर भाग आई तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको घर में घुसकर मारा पीटा। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो कोर्ट के आदेश पर गांव के चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना एका में कोर्ट के आदेश पर एका के गांव नगला अकोला निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने खेत पर गई थी। तभी गांव के सुभाष और विनय जो उसके ऊपर बुरी नीयत रखते हैं उनके द्वारा दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। किसी तरह आरोपियों से छूटकर वह भागकर आई। अपर सिविल जज शिकोहाबाद के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.