गोंडा, अप्रैल 4 -- खरगूपुर। खेत में फसल की सिंचाई कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ व धमकी देने का मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में लगी प्याज के फसल की सिंचाई कर रही थी। आरोप है कि वहां पहुंचे युवक ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़ कर खींचना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता आरोपी के घर जब शिकायत करने पहुंची तो वहां उसे अपशब्द कहते हुए हमला करने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी दीपू वर्मा के विरुद्ध छेड़छाड़ व धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...