महिला के साथ अश्लील फिल्म बनाकर अपनी पत्नी को भेजा
दरभंगा, मई 22 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी महिला के साथ अश्लील फिल्म बनाकर बनाकर अपनी पत्नी को भेजने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने दो बच्चों के पिता आरोपित की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पकड़ने के दौरान भगाने का प्रयास करने पर लोगों ने आरोपी को बांधकर रखा। सूचना मिलते ही पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि यह घटना तब सामने आई जब युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने किसी अन्य महिला के साथ अपने ही घर में संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर उसे भेजा। यह भी पढ़ें- साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से चैट करता है पति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.