शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि दो फरवरी को उनके पति की गैरमौजूदगी में गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश की। मुन्नी देवी के अनुसार जब उन्होंने सामान रखने से मना किया तो आरोपितों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। साथ ही उन्हें हरिजन एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। मुन्नी देवी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा करने की यह साजिश गांव के ही लोगों ने की है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.