कौशाम्बी, मई 18 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान होने के बाद भी हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। महिला की शिनाख्त मंझनपुर क्षेत्र के भकतन का पूरा गांव निवासी मंगला देवी पत्नी इंदल लोधी के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 15 मई की भोर में गढ़ी गांव के एक निजी स्कूल के पास सड़क किनारे एक अधेड़ महिला का शव मिलने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पश्चिमशरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और महिला की पहचान कराने के लिए प्रयास तेज...