मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिगना रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले महिला के शव की तीसरे दिन सोमवार को पहचान हो गई है। मृतका जिगना थाना क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिगना थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 28 मार्च को जिगना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया था।पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। शव मिलने की जानकारी होते ही सोमवार को जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव निवासी खदेरु ने पुलिस से संपर्क किया। उसने शव की पहचान अपनी पत्नी 38 वर्षीय उर्मिला के रुप में की। महिला की मौत से परिजनों में...