उन्नाव, मार्च 20 -- असोहा। सेमरी गांव के रहने वाले गंगाराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 मार्च को उसकी 45 वर्षीय पत्नी वेदवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह बिना किसी को कुछ बताए घर से कही चली गई है। जिसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कही कुछ पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...