महिला के मुंह पर गर्म तवा रखकर चेहरा जलाया, मुकदमा
फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- थाना उत्तर में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उससे अंगूठी, रुपये और प्लाट को नाम कराने के लिए ससुरालियों द्वारा दवाब बनाया जाता है। जब वह मना करती है तो उससे मारपीट की जाती है। पति ने उसके मुंह पर गर्म तवा रख दिया जिससे उसका मुंह जल गया था। आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। दामिनी पत्नी राजेश निवासी ममता नगर रहना थाना उत्तर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पति और जेठ रविंद्र के बीच में झगड़ा चल रहा था। इसी बीच पति ने अपनी पत्नी दामिनी से भी झगड़ा शुरू कर दिया। पति ने पत्नी के मुंह पर गर्म तवा रख दिया और उसके मुंह को जला दिया। उसके हाथ में भी चोट आई है। ससुर डालचंद्र, सास शारदा, ननन तनु और पति राजेश पर आरोप लगाया कि उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती है। आरोप है कि जिस दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.