बागपत, फरवरी 2 -- बड़ौत। थाना बड़ौत क्षेत्र के औसिक्का गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी गोपुरा थाना सिंभावली (हापुड़) निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि 15 जनवरी को पति शराब के नशे में घर आया और कामकाज को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से गला दबाया। घटना की जानकारी पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को दी। वह अपने पिता के साथ मायके पहुंच गई, जहां पर रात के समय पति पहुंचा और अपने साथियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़िता ने पति, ससुर, सास, नंनद, जेठानी और जेठ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.