हापुड़, अक्टूबर 8 -- गांव खुडलिया निवासी एक महिला ने अपने पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध रखने और उसके भतीजों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले सुनील कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। विवाह के कुछ वर्ष बाद ही पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। पीडि़ता का कहना है कि उसने अपने पति को दिल्ली में उस महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद से पति उससे रंजिश मानने लगा और लगातार मानसिक प्रताडऩा देने लगा। आरोप है कि हाल ही में आरोपी पति ने उसके भतीजे के मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजे हैं, जिनमें दोनों भतीजों की हत्या करने की बात कही गई है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पीडि़ता ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपी...