महिला के बैग से दो युवतियों ने उड़ाए आभूषण
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- शिकोहाबाद के गांव असुआ से अपनी बहन के घर जा रही एक महिला के बैग से दो शातिर युवतियों ने सोने चांदी के आभूषण चुराए और चम्पत हो गई। जब महिला को आभूषण गायब होने की जानकारी हुई तो वह रोने लगी। महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू कर दी है। ऋचा पत्नी सुरेश निवासी भिंड मध्य प्रदेश रक्षा बंधन पर्व पर अपने मायके असुआ गांव आई हुई थी। वह बुधवार को अपनी बहन अर्चना पत्नी हरवीर निवासी आवागढ़ एटा के साथ बड़ी बहन भावना के घर बरहन आगरा जाने के लिए मैनपुरी तिराहा पर आई थी। उसके बाद दोनों बहनें तिराहा से ई रिक्शा में बैठकर मैनपुरी चौराहा जा रही थी। ई रिक्शा में पहले से बैठी दो युवतियों ने किसी तरह से महिला के बैग से अंगूठियों, करधनी पर हाथ साफ कर दिया। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.