जौनपुर, मई 6 -- बरईपार। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर निवासी उषा पत्नी जयप्रकाश निषाद ने मंगलवार को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को वह रिश्तेदारी के एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। बरईपार बाजार से प्राइवेट वाहन पर बैठकर बदलापुर आ रही थीं। इसी दौरान बरईपार में दो अज्ञात महिलाएं भी उसी वाहन में सवार हो गईं। बताया कि दोनों महिलाएं तेजीबाजार में उतर गईं। तेजीबाजार से आगे कलिंजरा बाजार पहुंचने पर जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने के आभूषण, अंगूठी आदि गायब मिले। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- मंदिर गई महिला की सोने की चेन और लॉकेट छीन भागे अपराधी पुलिस ने महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर तेजीबाजार थाने में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ...