कोडरमा, जनवरी 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के बाराडीह (मसमोहना) गांव में एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख 62 हजार 714 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता देवी ने इस संबंध में नवलशाही थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुनीता देवी का बैंक ऑफ इंडिया की मसमोहना शाखा में अपने पति कपिल देव यादव के साथ संयुक्त खाता है। सुनीता देवी के अनुसार, उन्होंने लंबे समय की मेहनत और बचत से यह राशि खाते में जमा की थी। गुरुवार दोपहर जब वह बैंक से कुछ रुपये निकालने पहुंचीं, तो खाते में जमा पूरी राशि गायब पाई गई। यह देख वह घबरा गईं और तत्काल बैंककर्मियों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद देर शाम वह अपने पति के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.