हल्द्वानी, जुलाई 1 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक महिला के बैंक खाते में सेंध लगाकर शातिर ठगों ने 5.15 लाख से अधिक की रकम उड़ा ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी तहरीर में नीलांचल कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला ने कहा कि उनका एक गैर सरकारी बैंक में बचत खाता है। बीती 29 जून को दोपहर करीब 12:09 बजे उनके खाते से अचानक पांच लाख से अधिक की राशि पार कर दी गई। जब उन्हें इस अनधिकृत वित्तीय धोखाधड़ी की भनक लगी, तो तुरंत बैंक से संपर्क कर अपना खाता और डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। मोबाइल सिम को भी बंद करवा दिया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...