उरई, सितम्बर 1 -- जालौन। संवाददाता रक्षाबंधन पर बच्चों के साथ मायके जा रही महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।मध्य प्रदेश के रौन थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मी देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री जा रही थीं। 28 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह मध्य प्रदेश के मिहौना स्थित मछण्ड तिराहा से उरई जाने वाली बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस में भीड़ होने का हवाला देते हुए कंडक्टर ने बैग सुरक्षित रखने की बात कहकर उनसे बैग ले लिया और हेल्पर के माध्यम से बस के पीछे बनी डिग्गी में रखवा दिया। रास्ते में बस कई स्थानों पर रूकी और बुंदेलखंड एक्सप्रेसव...