लखनऊ, अप्रैल 12 -- मोहनलालगंज,संवाददाता। मोहनलालगंज में महिला ने बच्चे न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।ग्राम मऊ निवासी ऑटो चालक जीतू सैनी की पत्नी सरिता सैनी (36) ने रविवार को फांसी लगा ली। उस वक्त घर पर सास दिनेश कुमारी और ससुर राजेश मौजूद थे। पति ऑटो चलाने गए थे। दोपहर में सास किसी काम से बहू सरिता को बुलाने कमरे में गई। बहू को पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा तो चीख पड़ी। सीएचसी मोहनलालगंज में डॉक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जीतू की शादी आठ साल पहले तेलीबाग निवासी राम सुमिरन की बेटी सरिता से हुई थी। शादी के आठ साल होने के बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे। कई डॉक्टरों से इलाज भी चला लेकिन कोई आराम नहीं मिला। बच्चे न होने से सरिता काफी परेशान रहती थी। सोमवार दोपहर सरिता ने अपने कमरे में पंखे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.