नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा। सेक्टर-24 थाने में दी शिकायत में सेक्टर-34 उदयगिरि अपार्टमेंट में किराये पर रहने वाली तरुणिमा ने बताया कि वह चचेरे भाई के पास सेक्टर-35 मंगलवार को रुकने के लिए गईं थीं। बुधवार को वापस आईं तो चोर घर से सोने की दो अंगूठी, दो चेन, दो ब्रेसलैट, चांदी के दस सिक्के, डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...