अंबेडकर नगर, नवम्बर 3 -- सद्दरपुर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बरवा बीठलपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद मामला उलझ गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दे दी है। उसके पश्चात किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बरवा बीठलपुर निवासिनी पिंका (23) पत्नी मनोज कुमार प्रजापति ने बीते शनिवार को घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। परिजन उसे उतारकर तत्काल महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका पिंका के पिता रामू प्रजापति ने बेटी की हत्या कर आत्महत्या का र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.