जमशेदपुर, मार्च 30 -- मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में 60 वर्षीय एक महिला के पेट से 9.7 किलो का दुर्लभ कैंसरस ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला को सामान्य होने पर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिहार के गया जी की रहने वाली महिला को करीब एक साल से पेट में सूजन और दर्द की शिकायत थी। गया में इलाज के दौरान समस्या गंभीर बताए जाने पर वह मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल आई। अस्पताल की डॉ. रंजना जोशी ने बताया कि महिला को गर्भाशय से जुड़ा स्पिंडल सेल ट्यूमर था। यह आंत से चिपका था। महिला को थायरॉइड, उच्च रक्तचाप और शुगर की समस्या भी थी। ऑपरेशन करीब पांच घंटे चला। इसमें 9.7 किलो का ट्यूमर निकाला गया। मरीज को 72 घंटे आईसीयू में रखा गया। बायोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का इलाज तय होगा।ऑपरेशन का नेतृत्व सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.