ललितपुर, अप्रैल 2 -- जनपद में गांजे का कारोबार लगातार जारी है। पुलिस और मादक पदार्थ के विक्रेताओं में चूला बिल्ली का खेल चल रहा है। बृहस्पतिवार को तालबेहट कोतवाली पुलिस ने चौबयाना मुहल्ला में रहने वाली एक महिला के पास से पुलिस ने दस किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजारू कीमत पांच लाख रुपये आंकी गयी। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानेदारों को मादक पदार्थ विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। इस क्रम में तालबेहट कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौबयाना मुहल्ला के एक घर में छापेमारी करके 9.783 किलोग्राम अवैध गांजा सहित एक महिला शिवकुमारी पत्नी हरिशंकर बरार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी बाजारू कीमत पांच लाख रुपये बताई गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पुत्र राजा अवैध गांजा खरीदकर लाता है और उसक...