नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लोहे का पुल टूटने के कारण महिला की मौत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दिल्ली सरकार से मृत महिला के परिवार वालों को 50 लाख का मुआवजा देने कि मांग की। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण एक वर्ष में नालों, सड़क पर हुए गड्ढों में गिरने से कई मौतें हो चुकी है। इन सब घटना के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...