ललितपुर, अगस्त 31 -- ललितपुर। थनवारा निवासी महेंद्र कुशवाहा और विवाह के बाद भोपाल स्थित लहरपुर श्मशान के पास झुग्गी नंबर 146 में अपने पति बाबूलाल के साथ रहने वाली सोमवती आए दिन मिलते रहते थे। उन दोनों में अक्सर बातचीत भी हुआ करती थी। 28 तारीख को महेंद्र अपने घर में मोटरसाइकिल का पंचर सुधरवाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने भोपाल चला जाता है। इसके बाद वह दोनों ललितपुर आ जाते हैं। इस मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को परिजनों से पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवती उर्फ छाया का मायका पारौन ग्राम पंचायत में हैं। उसका विवाह सात वर्ष पहले महेंद्र कुशवाहा के मामेरे भाई बाबूलाल कुशवाहा निवासी नेगांवकलां से हुआ था। यह भी पढ़ें- तीन माह पहले हुई प्रेम प्रसंग की जानकारी विवाह के बाद ही महेंद्र और सोमवती की कई मुलाकातें हुईं और फिर दोनों के प्रेम ...