अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़। गांधी पार्क थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रात को एक महिला के नाले में गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला बाइक से बच्चों के साथ जा रही थी। अचानक सड़क किनारे खड़ी हुई। खड़े होते ही महिला ने पीछे नहीं देखा और नाले में जा गिरी। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने महिला को निकाल लिया। नाले पर स्लैब डाली गई है, लेकिन एक दो स्थानों पर सफाई के लिए उसको खोला गया है। सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...