कौशाम्बी, मार्च 8 -- चरवा थाने के सिरसी गांव की एक महिला के नाम पर जालसाज ने धोखाधड़ी कर बैंक से दो लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज निकाल लिया है। जानकारी मिलने के बाद महिला के होश उड़ गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिरसी गांव की सुषमा देवी पत्नी लल्ली सरोज ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें कॉलोनी दिलाने का झांसा दिया था। इसी बहाने उसने उनसे जरूरी कागजात ले लिए। आरोप है कि कागजात लेकर उसने महिला के नाम पर करीब 2,03,315 रुपये का कर्ज निकलवा लिया। महिला को इस बात की जानकारी तब हुई जब कर्ज की किस्त वसूली के लिए लोग उसके घर पहुंचने लगे। तब उसे पता चला कि उसके नाम पर बैंक से ऋण लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न त...