मुरादाबाद, मार्च 2 -- मंगूपुरा गांव की कुसुम पत्नी कृष्णजी ने मुकदमा दर्ज कराया कि 1 मार्च को रात्रि 8 बजे वह अपने घर से जा रही थी। तभी गांव के रहने वाले बोबी, नीटू, भीमसेन पुत्र लल्लू ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से लात घूंसो पर लाठी डंडों से पीटा, जिससे उसके चोटें आई। जब उसके देवर खजांची व जेठ मित्रपाल बचाने आए तो उन्हें भी लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। जिससे उनके खुली व गुम चुके आई, बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...